Type Here to Get Search Results !

 मुख्य परीक्षा

 

स.क्र.

प्रश्न पत्र का नाम

प्रश्न पत्र की अवधि

कुल अंक

1

प्रश्न पत्र 01 भाषा

03 घंटा

200

2

प्रश्न पत्र 02 निबंध

03 घंटा

200

3

प्रश्न पत्र 03 सामान्य अध्ययन 1

 

03 घंटा

200

4

प्रश्न पत्र 04 सामान्य अध्ययन 2

03 घंटा

200

5

प्रश्न पत्र 05 सामान्य अध्ययन 3

03 घंटा

200

6

प्रश्न पत्र 06 सामान्य अध्ययन 4

03 घंटा

200

7

प्रश्न पत्र 07 सामान्य अध्ययन 5

03 घंटा

200

 

 

कुल अंक

1400

8

साक्षात्कार /व्यक्तिगत परीक्षण

 

150

 

 

कुल अंक

1550

 

 

•मुख्य परीक्षा के प्रश्न पत्र परम्परागत प्रकार के (Conventional Type) लघु/ मध्यम / दीर्घ उत्तरीय होंगे।

• प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए चिन्हांकित अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के सभी सात प्रश्न पत्रों में सम्मिलित होना होगा। मुख्य परीक्षा के आधार पर साक्षात्कार हेतु चिन्हांकित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में अनिवार्यतः सम्मिलित होना होगा। मुख्य परीक्षा के किसी भी प्रश्न-पत्र में एवं साक्षात्कार में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी अनई होंगे।

• प्रथम प्रश्न पत्र भाषा को छोड़कर अन्य सभी प्रश्न पत्रों का उत्तर अभ्यर्थी द्वारा इच्छानुसार केवल हिन्दी अथवा अंग्रेजी में दिया जाएगा, परंतु किसी प्रश्न पत्र में उत्तर हिन्दी एवं अंग्रेजी में अंशतः नहीं दिया जाएगा।

 • प्रश्न पत्र 02 (निबंध) में दो भाग होंगे 1 अंर्तराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की मुद्दे 2. छत्तीसगढ़ राज्य के मुद्दे अभ्यर्थी को प्रत्येक भाग से चार विकल्प दिये जाएंगे, जिनमें से दो-दो विकल्प पर समस्या समाधान ( कारण, वर्तमान स्थिति आंकड़ों सहित एवं समाधान) पर लगभग 750-750 शब्दों में निबंध लिखना होगा।

 • मुख्य परीक्षा हेतु प्रश्न पत्र क्रमांक 03 से 07 में निम्नानुसार प्रश्न होंगे :

खण्ड 01-

 इस खण्ड के अंतर्गत संबंधित प्रश्नपत्र के पाठ्यक्रम के विभिन्न भागों से कुल 22 प्रश्न दिए जायेंगे, सभी प्रश्नों का उत्तर देना होगा प्रत्येक प्रश्न हेतु 02 अंक होगा। इस तरह इस खण्ड के लिए अधिकतम 44 अंक होंगे। (प्रत्येक प्रश्न के उत्तर की शब्द सीमा लगभग 30)

 खण्ड 02-

 इस खण्ड के अंतर्गत संबंधित प्रश्नपत्र के पाठ्यक्रम के विभिन्न भागों से कुल 13 प्रश्न दिए जायेंगे सभी प्रश्नों का उत्तर देना होगा प्रत्येक प्रश्न हेतु 4 अंक होगा। इस प्रकार इस खण्ड के लिए अधिकतम 52 अंक होंगे। (प्रत्येक प्रश्न के उत्तर की शब्द सीमा लगभग 60)

 खण्ड 03-

 इस खण्ड के अंतर्गत संबंधित प्रश्नपत्र के पाठ्यक्रम के विभिन्न भागों से कुल 08 प्रश्न दिए जायेंगे, सभी प्रश्नों का उत्तर देना होगा प्रत्येक प्रश्न हेतु 8 अंक होगा इस प्रकार इस खण्ड के लिए अधिकतम 64 अंक होंगे। (प्रत्येक प्रश्न के उत्तर की शब्द सीमा लगभग 100)

खण्ड 04-

 इस खण्ड के अंतर्गत संबंधित प्रश्नपत्र के पाठ्यक्रम के भाग-02 से कुल 02 प्रश्न दिए जायेंगे, जिसमें से अभ्यर्थी को केवल 01 प्रश्न का ही उत्तर देना होगा। इस खण्ड के लिए अधिकतम 10 अंक होंगे (प्रश्न के उत्तर की शब्द 1 सीमा लगभग 125)

 खण्ड 05-

 इस खण्ड के अंतर्गत संबंधित प्रश्नपत्र के पाठ्यक्रम के भाग 01 एवं भाग-03 से क्रमश: 02-02 प्रश्न दिए जायेंगे, जिसमें से अभ्यर्थी को भागवार केवल 01-01 प्रश्न का ही उत्तर देना होगा प्रत्येक प्रश्न हेतु 15 अंक होगा। इस प्रकार इस खण्ड के लिए अधिकतम 30 अंक होंगे ( प्रश्न के उत्तर की शब्द सीमा लगभग 175) (03)

चयन प्रक्रिया आयोग के प्रक्रिया नियम-2014 (यथा संशोधित) के अनुसार प्रावधानित होगी।